राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियों से लोगों को रूबरू कराने को चलाया जागरूकता अभियान
झारखण्ड/पाकुड़ : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर रवाना हुए विश्वास रथ एवं नुक्कड़ नाट्क की टीम ने आज दूसरे दिन भी जिले के सभी प्रखंडों के हाट-बाजार, चौक-चौराहों में ‘अबुआ राज का एक साल शुरूआत अनेक‘ से संबंधित सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया।
एक विश्वास रथ एवं नुक्कड़ टीम पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र में एवं दूसरा विश्वास रथ एवं नुक्कड़ टीम महेशपुर एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, हाट-बाजार में प्रचार-प्रसार किया।

पहली टीम पाकुड़ प्रखंड के पाकुड़ रेलवे स्टेशन, कालिकापुर, हाटपाड़ा, बस स्टेंड में सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया।
दूसरी टीम अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत पोखरिया चौक, बस स्टैंड एंव महेशपुर प्रखंड अंतर्गत कैराछतर, बलियाडंगाल, महेशपुर चौक, शहर ग्राम, हाट पोखरिया में सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया।

टीम ने पर्चा वितरण के माध्यम से हर हाथ तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया। सरकार के एक साल की उपलब्धि एवं सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। यह अभियान सूबे के सभी जिलों में क्रम वार किया जा रहा है।
टीम के साथ सोशल मीडिया एवं प्रसार पदाधिकारी पवन कुमार एवं सूचना जनसंर्पक कार्यालय के भूषण कुमार एवं प्रीतम कुमार उपस्थित थे।

Tôi đánh giá cao nội dung bài viết này vì chia sẻ khá thực tế, đặc biệt phần liên quan đến netmirror login rất hữu ích cho người mới. TONY10-13