करणी सैनिकों ने किया ‘तांडव’ का बहिष्कार
- वेब सिरीज़ पर लगे बैन
झारखण्ड/पाकुड़ : हिन्दुस्तान की भूमि देवी-देवताओं की भूमि है। करणी सेना का कहना है कि हिन्दुस्तान की पवित्र भूमि पर हजारों सालों से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती रही है।
पाकुड़ करणी सेेेनाा युवा जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाण्डेय का कहना है कि तांडव वेब सीरीज में हिन्दू देवी-देवता का अपमान एवं हिन्दुत्व को नीचा दिखाना का प्रयास किया गया है, जो असहनीय और अक्षम्य है। करणी सेना की माँग है कि तांडव वेब सीरिज को बैन किया जाय एवं इसके निर्माता, निर्देशक सहित कलाकार के विरुद्ध कानूनी कारवाई की जाए।
पाकुड़ जिला करणी सेना के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने कहा कि निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों द्वारा हिन्दुस्तान के देवी-देवताओं का देश के चलचित्र के माध्यम से अपमानित करने का जो षड़यंत्र किया है, उसका पाकुड़ जिला इकाई करणी सेना पूर्ण रुप से विरोध एवं कड़े शब्दों में निन्दा करता हूँ। भारत सरकार से हमारी माँगे हैं कि देश में सभी धर्मों के लोगों को सम्मान के साथ जीने का हक संविधान ने दिया है। लेकिन किसी को कोई हक नहीं है कि किसी धर्म या राष्ट्र के विरोध में चलचित्र या व्याख्यान अंकित करें। इस वेब सीरीज पर बैन लगाया जाए और इसके निर्माता-निर्देशक और कलाकारों पर धारा 295 A के तहत मामला अंकित कर कानूनी कारवाई की जाए।
तांडव वेब सीरिज कि विरुद्ध युवा करणी सेना, पाकुड़ की ओर से सरदार बल्लभ पटेल चौक, पाकुड़ में जोरदार शब्दों में विरोध दर्ज करते हुए पुतला दहन किया गया।
उक्त अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री रामरंजन कुमार सिंह, जिला महामंत्री संजय कुमार शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष शिवनारायण चौरसिया, समीर कुमार दास, विष्णु भंडारी, संटु कुमार सिंह, उत्तम कुमार साह, नितिन कुमार, विकास कुमार शर्मा, अजय यादव, प्रभात साहा, अभिषेक सिंह, राजू कुमार सहित दर्जनों करणी सैनिक उपस्थित थे।

slot365 hỗ trợ chuyển tiền nội bộ giữa các sảnh: từ thể thao sang slot, từ casino sang bắn cá – chỉ mất 1 click, không cần rút/nạp trung gian. TONY04-28
Players can build a strong hero by committing to a clear upgrade plan. aeca388d.
Shiny Pokemon variants add extra collection goals for fans. d0027d87.