VIP के महंगी गाड़ी के सामने फ़ेल है एस्कॉर्ट की गाड़ी
झारखण्ड : बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह के एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी छतरपुर के दिन दिनदाग मोड़ पर पलट गई। इसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
MP पलामू के लातेहार के कार्यक्रम में घटना के बाद MP न ही घटनास्थल पर रुके और न ही हॉस्पिटल में जाकर घायलों से मिले। इसके कारण पुलिसकर्मियों में आक्रोश है।
मंत्री, सांसद और विधायक महंगी गाड़ियों में चलते हैं। जो काफी तेज गति से चलती है। ऐसे वाहनों के एस्कॉर्ट में पुलिस का गाड़ी सक्षम नहीं है। वीआईपी गाड़ी के दबाव में पुलिस गाड़ी को तेज चलना पड़ता। इसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पुलिस लाइन में मृत जवान को सलामी दी गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल आरक्षी अमर कुमार और हवलदार अनूप लाल मंडल को बेहतर इलाज के लिये रांची भेज दिया गया है। मृत जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने पीछे वह पत्नी, तीन साल बेटी व एक साल के बेटा को छोड़ गए हैं।

Tôi thích các mini game ở đây slot365 apk TONY05-22