ठण्ड से कांपा पश्चिमी राजस्थान, पारा 7 डिग्री से नीचे आया, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के लिए येल्लो अलर्ट
प्रदेश में अब सर्दी जोर पकड़ने लगी हैं। खासकर उत्तर-पश्चिम राजस्थान के शहरों में, जिसके कारण इन शहरों में तापमान 7 डिग्री से भी नीचे चला गया हैं। मौसम विभाग की माने तो आगामी 17 दिसंबर से सर्दी का असर और तेज होने वाला हैं। विभाग ने जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में शीत लहर और सर्दी बढ़ने के संबंध में येल्लो अलर्ट भी जारी किया हैं।
मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट को आज देखें तो सबसे कम तापमान माउंट आबू में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि कल माइनस तापमान के मुकाबले आज यहां लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर, गंगानगर, फलौदी, चूरू, सीकर बेल्ट में सर्दी तेज हो गई। यहां अधिकांश जगहों पर तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया हैं। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर में तो कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। इससे वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।
जयपुर की बात करें तो यहां भी आज सर्दी का प्रभाव थोड़ा ज्यादा रहा। मध्यम गति की हवा चलने से ठिठुरन का अहसास हुआ। सुबह हल्के बादल भी आसमान में देखने को मिले, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और धूप भी खिलने लगी।
आगे अब ये रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 17-18 दिसंबर के लिए सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर और झुंझुनूं इलाके में शीत लहर चलने के कारण सर्दी बढ़ने के संबंध में येल्लो अर्ल्ट जारी किया है। 19 दिसंबर बाद एक बार फिर प्रदेश के मौसम में बदलाव के भी संकेत दिए है।
ये रहा आज प्रदेश के शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| अजमेर | 23 | 11.5 |
| भीलवाड़ा | 22.3 | 11.3 |
| वनस्थली (टोंक) | 22.8 | 10 |
| अलवर | 21.6 | 8 |
| जयपुर | 23.5 | 9.8 |
| पिलानी (झुंझुनूं) | 19.6 | 5.3 |
| सीकर | 20 | 7 |
| कोटा | 22.2 | 13.3 |
| उदयपुर | 22.6 | 12 |
| बाड़मेर | 26.1 | 10.9 |
| पाली | 23.8 | 12.8 |
| जैसलमेर | 22.1 | 7.4 |
| जोधपुर | 24.5 | 12.3 |
| चूरू | 20.3 | 5.2 |
| गंगानगर | 15.2 | 6.4 |

Trước đây mình ít chơi trên điện thoại nhưng từ khi dùng sportzfy tv thì thấy trải nghiệm mobile khá ổn. TONY08-10