+2 हाई स्कूल अमड़ापाड़ा में टीचर्स नीड असेसमेंट (टीएनए) परीक्षा का हुआ आयोजन
झारखण्ड/पाकुड़, अमड़ापाड़ा : राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के सतत क्षमता विकास तथा उनके प्रोफेशनल डवलपमेंट के लिए उनका टीचर्स नीड असेसमेंट (टीएनए) आज 24 से आग़ामी 28 अप्रैल तक होना तय है।
पहली से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए अनिवार्य इस परीक्षा का उद्देश्य उनकी शैक्षणिक स्थिति का मूल्यांकन करना है।
स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
इसी कड़ी में आज अमड़ापाड़ा +२ उच्च विद्यालय में टीचर्स नीड असेसमेंट (टीएनए) आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल ४५ में से ४४ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसमे हिस्सा लिया।
इस आकलन परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना है।
परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रत्येक शिक्षक के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडल तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी शिक्षण विधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी। आकलन परीक्षा के बाद प्रत्येक शिक्षक को स्कोर दिया जाएगा, जिससे उनके प्रदर्शन और शैक्षणिक क्षमताओं का आंकलन किया जा सकेगा।
बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 2022 में टीचर्स नीड असेसमेंट के तहत परीक्षा ली गई थी।

Sweet blog! I found it while surfing around on Yahoo News.
Do you have any tips on how to get listed in Yahoo News?
I’ve been trying for a while but I never seem to get there!
Thank you xnxx