स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
झारखण्ड/पाकुड़, अमड़ापाड़ा : ज़िले के अमड़ापाड़ा प्रखण्ड सभागार में गुरुवार को प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की) अंतर्गत स्कूल रुआर (बैक टू स्कूल) कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी औसफ़ अहमद खान व प्रमुख जूही प्रिया मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि रुआर का मतलब वापस आओ होता है। विद्यालय में अनामांकित 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को हमे विद्यालय में वापस लाना है। इसके अलावा कक्षा 1 से 11 में नामांकित सभी बच्चों को अगली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित कराना है।
उन्होंने आगे कहा कि नामांकित सभी बच्चों का विद्यालय में उपस्थिति भी सुनिश्चित कराना है। जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, शिक्षक उनके घरों में जाकर अभिभावकों से बात करें।
ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम 21 अप्रैल से लेकर 10 मई तक चलाया जाएगा। जिसमें विद्यालय के शिक्षक बाल पंजी का अद्यतीकरण व विद्यालय से बाहर के बच्चों को सूचीबद्ध करना है। जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाने को लेकर
अभियान के तहत आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक से मध्य व मध्य से उच्च तथा उच्च से उच्चतर विद्यालयों में ड्रॉपआउट या अनामांकित बच्चों का नामांकन होगा।
इस अवसर पर बीपीओ (सनातन मुर्मू और मृणाल सोरेन), बीआरपी (हसनाथ मोल्ला, नारायण चंद्र साह), सीआरपी (संदीप कुमार चौबे, बैद्यनाथ राम) एवं शिक्षक व कर्मी मौजूद थे।

What’s up it’s me, I am also visiting this web site on a regular basis, this web page is actually pleasant and the visitors are truly sharing
good thoughts. xnxx