पहलगाम का बदला : पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सक्रिय 4 आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाया गया

1745487758-17

 

पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्‍त कर दी गई है। आतंकियों के मददगारों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के 4 और मकान ध्वस्त कर दिए गए। इन पर पहलगाम हमले में शामिल होने का संदेह है।

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुरान पुलवामा के आतंकी एहसान उल हक शेख के मकान को अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात ध्वस्त कर दिया। इसी तरह कुलगाम में आतंकी जाकिर अहमद गनिया (2023 से सक्रिय) के मकान को मतलहामा में विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया गया।

 

 

शोपियां में आतंकी शाहिद अहमद कुटे का मकान भी चोटीपोरा में ध्वस्त कर दिया गया। वह 2002 से सक्रिय है। पहलगाम हमले में शामिल होने की बात सामने आने के बाद शुक्रवार को 2 आतंकियों आसिफ अहमद शेख और आदिल थोकर के मकान ध्वस्त कर दिए गए थे।

 

दरअसल पहलगाम हमले में शामिल संदिग्ध स्थानीय आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। पुलवामा में सेना ने एक और आतंकी का घर ध्वस्त कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में जैश ए मोहम्मद के आतंकी एहसान उल हक के घर को मिट्टी में मिला दिया गया। इससे पहले दो और आतंकियों के घर को सुरक्षाबलों ने तबाह किया था।

 

 

 

अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के त्राल के गोरी इलाके में एक आतंकी के घर को बम से उड़ाया, जबकि दूसरे संदिग्ध के घर को बुलडोजर से गिराया गया। बताया जाता है कि एहसान ने 2018 में पाकिस्तान से प्रशिक्षण लिया था और हाल ही में वह फिर से कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था। यह पहलगाम हमले का संदिग्ध है।

 

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मुर्रान में अहसान उल हक शेख का घर और पुलवामा के काचीपोरा इलाके में लश्कर के आतंकवादी हारिस अहमद का घर विस्फोट में नष्ट कर दिया गया। दक्षिण कश्मीर के गुरी के एक गांव में सुरक्षा बलों ने चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध आतंकी के घर को बम से उड़ा दिया।

 

सूत्रों ने बताया कि घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को घर में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। खतरे को भांपते हुए सुरक्षा बल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीछे हट गए। हालांकि, पीछे हटने के कुछ ही देर बाद एक शक्तिशाली विस्फोट से घर को भारी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह घर पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल का था।

1 thought on “पहलगाम का बदला : पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सक्रिय 4 आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाया गया”

  1. Its like you read my mind! You seem to know so much about this,
    like you wrote the book in it or something. I think that you could do with some pics to drive the message home a little bit, but instead of that, this
    is great blog. A great read. I will certainly be back. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *