• 24 घंटों में संक्रमण से 3,498 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31 लाख को पार कर गयी है।

 

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3,498 और मरीजों की मौत हो गयी। संक्रमण से अब तक 2,08,330 लोग दम तोड़ चुके हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 31,70,228 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.90 प्रतिशत है। लोगों के ठीक होने की दर घटकर 81.99 प्रतिशत हो गयी है।

 

 

 

 

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 1,53,84,418 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि, मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।

1 thought on “देश में रिकॉर्ड 3.86 लाख नए मामले, कोरोना का कहर ज़ारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *