त्रिपुरा में प्राथमिकी में नामजद महिला पत्रकारों को असम पुलिस ने हिरासत में लिया

अगरतला/करीमगंज (असम)| त्रिपुरा में हालिया सांप्रदायिक घटनाओं पर रिपोर्ट लिखने के लिए त्रिपुरा आई दो महिला पत्रकारों को असम पुलिस ने रविवार को असम-त्रिपुरा सीमा के करीब करीमगंज के नीलम बाजार में हिरासत में लिया।

दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।
‘एचडब्ल्यू न्यूज नेटवर्क’ की पत्रकार समृद्धि सकुनिया और स्वर्ण झा को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक समर्थक की शिकायत के आधार पर रविवार को त्रिपुरा के फातिक्रोय थाने में दर्ज एक प्राथमिकी में नामजद किया गया।

इसे भी पढ़ें: पूरा देश बहादुर सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है: मणिपुर हमले पर अमित शाह ने कहा

आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी खबरों के जरिए त्रिपुरा की छवि खराब की है।
असम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पत्रकारों को रात भर के लिए सरकार द्वारा संचालित महिला आश्रय गृह में रखा गया है और सोमवार सुबह त्रिपुरा पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

असम पुलिस ने दोनों पत्रकारों को रविवार को सिलचर हवाई अड्डे के रास्ते में हिरासत में लिया। असम पुलिस ने कहा कि उन्हें त्रिपुरा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के लिए कहा था।

अगरतला में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा पुलिस के अनुरोध के आधार पर दोनों पत्रकारों को हिरासत में लिया गया और उन्हें लाने के लिए धर्मनगर से त्रिपुरा पुलिस के अधिकारियों की एक टीम नीलम बाजार गई है।

अधिकारी ने कहा, पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा था कि गोमती जिले में एक मस्जिद को जला दिया गया और कुरान की एक प्रति क्षतिग्रस्त कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: असम के मुख्यमंत्री ने पुलिस को अगले साल मार्च तक लंबित मामले निपटाने का निर्देश दिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *