पलामू में नाबालिग छात्रा का शव खेत से बरामद, मक्का तोड़ने के लिए गई थी खेत

मेदिनीनगर। झारखंड में पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत हलूमाड़ गांव में मक्के के खेत से बुधवार को पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया।
थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि छात्रा के शव को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि छात्रा मंगलवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह नहीं लौटी।

इसे भी पढ़ें: प्यार की दी ऐसी सजा! महिला और प्रेमी को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया

परिजनों ने देर रात तक छात्रा को ढूंढ़ने का प्रयास किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः छात्रा मक्का तोड़ने के लिए खेत में गयी और काफी नीचे से गुजरते बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

283 thoughts on “पलामू में नाबालिग छात्रा का शव खेत से बरामद, मक्का तोड़ने के लिए गई थी खेत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *