Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से शेयर ट्रेडिंग के आरोप में अजय ओबेरॉय गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से शेयर ट्रेडिंग के मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा ने एक शेयर ट्रेडर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है।
18.50 करोड़ नुकसान पहुंने का आरोप
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से एक्सपोनेंशियल फाइनेंशयल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अजय ओबेरॉय पर कारोबारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस बात की शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय ओबेरॉय को गिरफ्तार कर लिया है। अजय ओबोरॉय पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी और पारिवारिक खातों में अवैध और गैर कानूनी तरीके से शेयर ट्रेडिंग की है।
अवैध ट्रेडिंग की वजह से एक्सपोनेंशियल फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट को 18.50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस बात की शिकायत कंपनी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से की थी।

Điều tôi thích ở movieblast download là tốc độ tải trò chơi nhanh và ít gặp lỗi trong quá trình sử dụng. TONY10-13