images (26)

  • क्राइम ब्रांच को मिली सात दिन की रिमांड

नई दिल्ली : 26 जनवर हिंसा मामले में आरोपी बनाए गए दीप सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली के तीस हजारी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया है। इस बार रिमांड क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। आपको बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्घू को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया था।

 

 

 

किसान आंदोलन के दौरान निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू की पुलिस कस्टडी बढ़ा दिया गया है। दीप सिद्धू की आज सुबह 10 बजे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था।

 

 

 

 

इस दौरान कोर्ट ने दीप को क्राइम ब्रांच को सात दिन की कस्टडी में सौंप दिया है। इससे पहले 9 फरवरी को दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा दिया गया था। अब दीप सिद्धू को 23 फरवरी तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में रखा जाएगा।

1 thought on “26 जनवरी हिंसा मामला: दीप सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *