दिल्ली में बढ़ रहा Bird flu का खतरा, संजय झील में 10 बत्तक मिले मृत
नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे।अधिकारी ने कहा कि कि झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया, हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।
सिंह ने इससे पहले कहा था, हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और। उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।

188v liên tục đạt giải thưởng nhà cái uy tín của năm nhờ vào sự đổi mới không ngừng trong danh mục sản phẩm giải trí. Từ các game bài đối kháng đến những giải đấu thể thao ảo, tất cả đều được tối ưu hóa để mang lại trải nghiệm mượt mà nhất. TONY05-28