नशेड़ी पिता ने रोने की आवाज पर डेढ़ साल की बेटी को पटक कर मारा डाला
रांची के चुटिया में एक दरिंदे पिता ने शनिवार सुबह अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी को पटक कर मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि मासूम बच्ची लगातार रो रही थी। उसके रोने की आवाज से पिता गौतम प्रसाद इतना चिढ़ कर गया कि उसे उठा के पटक दिया। इस पर भी चुप हुई तो गला दबा कर हत्या कर दिया।
बच्ची की हत्या के बाद पिता बाद स्थानीय लोगों ने पिता की जमकर धुनाई कर दी। पीटने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक गौतम नशे का आदी है। वह रोज शराब पीता है। नशे की लत छुड़ाने के लिए वह कुछ महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा है। लेकिन इसके बाद भी वह उसकी लत नहीं गई है।
वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि उसका घर में कुछ घरेलू विवाद भी चल रहा है जिसके कारण वह टेंशन में रह रहा था। गौतम को एक बेटा और बेटी दो ही बच्चे हैं।

Sau vài lần trải nghiệm cricfy app , mình thấy ít gặp lỗi đăng nhập hơn trước. TONY10-13