ब्रेकिंग : छात्रों को ले जा रही स्कूल बस पर आतंकी हमला, कई बच्चों की मौत

images - 2025-05-21T135539.207
  • सुसाइड बॉम्बर ने किया धमाका
  • दर्जनों घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में स्कूल बस पर बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है, जिसमें शुरूआती जानकारी के मुताबिक कम से कम 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और 38 से ज्यादा लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है।

 

एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे हैं। इसके अलावा 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।

 

वहीं पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय डिप्टी कमिश्नर यासिर इकबाल ने कहा है कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में उस समय हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी।

राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी : जून महीने में ही जून, जुलाई एवं अगस्त तीनों महीने का एक साथ मिलेगा राशन

 

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आज बुधवार को खुजदार में जीरो पॉइंट के पास एक स्कूल बस को निशाना बनाकर एक शक्तिशाली धमाका किया गया, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं।

खुजदार के डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि घायलों को इलाज के लिए सीएमएच खुजदार ले जाया गया है, जबकि घटनास्थल से सबूतों को जमार करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।” उन्होंने हमलावरों को “ऐसे जानवर बताया, जो किसी दया के पात्र नहीं हैं।”

 

 

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा, कि दुश्मन ने मासूम बच्चों पर हमला करके अपनी बर्बरता दिखाई है। स्कूल बस को निशाना बनाना देश को अस्थिर करने के मकसद से एक घिनौनी साजिश है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतें देश के संकल्प को हिला नहीं पाएंगी। नकवी ने कहा, “राष्ट्रीय एकता के साथ, हर साजिश को हराया जाएगा। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। पाकिस्तानी मंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी दुआ मांगी और कसम खाई कि इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने की शांति के लिए बातचीत की पेशकश, जानें क्या है भारत का जवाब?

 

आपको बता दें कि बलूचिस्तान में लंबे समय से आतंकवाद की स्थिति बनी हुई है, जहां कई अलगाववादी समूह हमले करते रहते हैं, जिनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) भी शामिल है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2019 में बीएलए को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। लेकिन हैरानी इस बात को लेकर है कि फिर भी पाकिस्तान राज्य प्राोजित आतंकवाद से बाज नहीं आता। वो अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देता है, जबकि खुद बर्बादी के मुहाने तक पहुंच चुका है।

224 thoughts on “ब्रेकिंग : छात्रों को ले जा रही स्कूल बस पर आतंकी हमला, कई बच्चों की मौत”

  1. Hi there to every body, it’s my first go to see of this weblog; this blog carries remarkable and actually fine stuff
    in support of visitors. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *