पाकुड़ ज़िले के 900 से अधिक सरकारी विद्यालयों में पहली बार तिथि भोजन का बच्चों ने उठाया लुत्फ
“जनप्रतिनिधि के साथ-साथ जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को तिथि भोजन कराया गया जिसमें बच्चों को भोजन में पुरी, बुंदिया, मिक्स सब्जी व सलाद, दाल एवं अंडा, मिठाई , चिकन, केला परोसा गया”
झारखण्ड/पाकुड़ : केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत जिला के सभी मध्याहन भोजन संचालित विद्यालयों में विभागीय निदेशानुसार तिथि भोजन का आयोजन करवाने का निदेश दिया गया है।
उपायुक्त मनीष कुमार के पहल पर जिला के 900 से अधिक विद्यालयों में पहली बार जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में तिथि भोजन का आयोजन कराया जा रहा है। इसके तहत हरेक माह में एक दिन बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को स्कूल की ओर आकर्षित किया जाना है। उन्होंने बताया कि तिथि भोजन कोई प्रबुद्ध जन या जनप्रतिनिधि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, त्योहारों पर भी आयोजित करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने इसके सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षा विभाग की पूरी टीम, सभी जन प्रतिनिधि विशेषकर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य को बधाई दी।
जानें भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझें बारिश का पूरा विज्ञान

Gret blog! Is yoiur themke cusyom mae oor did you
download it from somewhere? A theme like yours wwith
a feww simlle tweeks would reallly make my blog jump out.
Please let me know wheee yyou got your design.
With thanks xnxx