पाकुड़ प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, अफ़वाह पर न दें ध्यान
- कहीं कोई शांति भंग नहीं हुई
- विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया हिरणपुर प्रखंड का दौरा
झारखण्ड/पाकुड़ : ज़िले के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विगत रात जिला मुख्यालय में गलत अफवाह फैलाया गया था जिसपर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कहीं कोई भी ऐसी सूचना नहीं है जहां शांति भंग हुई हो।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। जो अफवाह फैला रहे हैं उनको चिन्हित करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या सोना होगा 1 लाख पार या गिर जायेगा भाव? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
उपायुक्त ने बीडीओ, अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को हरएक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। विगत रात कुछ अफवाह उड़ायी गई थी जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है। जिला में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। लोग अपने जीवन यापन सामान्य तरीके से कर रहे हैं। पूरे जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की टीम तैनात हैं।
विगत 3 मार्च को महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने समस्त जिलावासियों से अपील किया कि कहीं भी किसी भी प्रकार के भ्रामक खबर मिलता है तो उसको आगे फॉरवर्ड नहीं करें पहले प्रशासन के किसी न किसी पदाधिकारी से सत्यापन जरूर करा लें। किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। कोई अगर अफवाह फैलता है तो सख्ती से कारवाई करेंगे।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Hi it’s me, I am also visitin this sitee on a regular basis, this website
is iin act pleasant andd the visitors are truly shazring nice thoughts.
xnxx