विगत 3 मार्च को महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
झारखण्ड/दुमका, काठीकुंड : ज़िले के काठीकुंड पुलिस ने थाना क्षेत्र में विगत तीन मार्च को महिला के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या मामले बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने मामले में तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि विगत 03.03.2025 को काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के भाँवरपाथर गांव स्थित नदी किनारे छोटी झाड़ी के पास वादी मनोज राय उम्र-करीब 34 वर्ष पिता – स्वर्गीय हिरालाल राय साकिन फिटकोरिया थाना-काठीकुण्ड जिला-दुमका की पत्नी अर्चना देवी से अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा दुष्कर्म करते हुए हत्या करने के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था।
झुलसता बंगाल : “सिंदूर पोंछ और चूड़ियां उतार कर हमारे साथ चलो”, तो पति और बच्चों को छोड़ देंगे
इस संबंध में काठीकुण्ड थाना काण्ड संख्या – 11/2025 दिनांक -03.03.2025 धारा -70(1)/66/103(1)/238 बी0एन0एस0 के विरुद्व अज्ञात अपराधकर्मियों पर मामला दर्ज करते हुए काण्ड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। काण्ड की गंम्भीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(सदर) दुमका के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी टीम द्वारा मानवीय स्त्रोत एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त सुनील हाँसदा पिता-मलिन हाँसदा, बेटका हाँसदा पिता स्वर्गीय देवीलाल हाँसदा एवं क्रिस्टोफर मुर्मू पिता स्वर्गीय शिवधन मुर्मू सभी साकिन झिल्ली थाना काठीकुण्ड जिला दुमका को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी तीनों अभियुक्तों ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर दुष्कर्म किये गये स्थान से मृत्तिका का टुटा हुआ लाल-कथ्थी चुड़ी एवं मृत्तिका का घटना के समय पहना हुआ गमछा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है।
क्या सोना होगा 1 लाख पार या गिर जायेगा भाव? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, पु0अ0नि0 विवेक विल्सन बोयपाई अनुसंधानकर्ता, काठीकुण्ड थाना, पु0अ0नि0 केदारनाथ पुरती, काठीकुण्ड थाना, पु0अ0नि0 सुमीत कुमार भगत, गोपीकान्दर थाना, स0अ0नि0 मिथिलेश कुमार सिहं,काठीकुण्ड थाना, हवलदार जेठा मुर्मू, हवलदार कृष्ण कुमार तिवारी, आ0- 668 गौतम कुमार दास एवं आ0-614 गुलाब चन्द मराण्डी शामिल थे।

Greaqt work! Thaat is thhe type off information thwt are supposed to be shared aroundd tthe net.
Shame on Googlpe ffor now not positioning this submit higher!
Come onn over and visit my website . Thank yyou =) auroravpn
Nice post. I was checking constantly thiis blog and I’m impressed!
Extremely useful info particulasrly thhe final
phase 🙂 I handle sych information a lot. I used to be seeking this certain imfo for
a very lengthy time. Thwnks andd good luck. xnxx