भैंस के कुचलने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
झारखण्ड/गिरिडीह : ज़िले के देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव में भैंस के कुचलने से ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान गुमगी निवासी महेंद्र पांडेय का ढाई वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ पाण्डेय बताया गया।
वहीं परिजनों ने बताया कि बच्चा अपनी माँ के साथ मनकडीहा निवासी राजेन्द्र पांडेय के घर अपने मामा घर मे था। बुधवार सुबह घर के सामने खेल रहा था। तभी सड़क तरफ से आ रहे भैंस ने कुचल दिया, जिससे उक्त मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे आनन फानन में इलाज के लिए रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उस मासूम बालक ने दम तोड़ दिया।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि भैंस मनकडीहा निवासी सुंदर महतों का बताया जा रहा है। इधर रविवार देर शाम को शव को मनकडीहा लाया गया जहाँ शव को देखते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
इधर सूचना पाकर मौके पर देवरी पुलिस पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

Hi my friend! I want to say that this article is awesome, nice written and come with almost
all significant infos. I would like to peer extra posts like this
. xnxx