गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री पर किया पलटवार, कहा- ये सब टुकड़े टुकड़े वाले लोग है

भोपाल। राजधानी भोपाल में आश्रम-3 विवाद शांत नहीं हो रहा है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये सब टुकड़े टुकड़े वाले लोग हैं। और इनका सिर्फ एक ही ध्येय है।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की तुलना हिटलर से की, गृह मंत्री ने कहा – चिंता अपनी और कांग्रेस की करे 

उन्होंने कहा कि आप पूरे मामले को देखे। दिग्विजय सिंह का एक भी ट्वीट जबलपुर, धार, बड़वानी की घटना पर नहीं आया। बजरंग दल पर तत्काल आ गया। यह इनकी सोच को उजागर करता है।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को गुंडा का संगठन बताया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या प्रकाश झा की यूनिट को भोपाल पुलिस द्वारा संरक्षण नहीं देना चाहिए था? उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी मध्यप्रदेश की जनता आपके पाले हुए गुण्डों को कब तक बर्दाश्त करेगी?

इसे भी पढ़ें:MP के प्रख्यात गांधीवादी विचारक एसएन सुब्बाराव का हुआ निधन, प्रदेश में शोक की लहर 

वहीं आश्रम 3 को बजरंग दल समेत हिंदु संगठनों ने हिंदू धर्म को अपमानित और बदनाम करने का षड्यंत्र बताते हुए नाम बदलने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक हिंदू संगठनों ने भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *