भाजपा नेता की गाड़ी रोककर बम व गोलियों से हमला
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं और उससे पहले राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर शाम कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बासंती हाइवे पर एक भाजपा नेता पर हमला किया गया। भाजपा नेता की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बाबू मास्टर की गाड़ी रोककर उन पर बम व गोलियों से हमला किया गया।
घटना के दौरान भाजपा नेता का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को गंभीर अवस्था में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या एक दर्जन के करीब था।
इस घटना के बाद से एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, तृणमूल ने बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उत्तर 24 परगना के मीनाखां इलाके में प्रभावशाली नेता बाबू मास्टर पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
- जांच में जुटी पुलिस
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता शनिवार की शाम को बसीरहाट में पार्टी की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। इस बीच मीनाखां थाना अंतर्गत बासंती हाईवे पर जब एक ब्रेकर के पास उनका वाहन थोड़ा धीमा हुआ तो पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी पर बम भी फेंका।
हालांकि, भाजपा नेता बाबू मास्टर को गोली नहीं लगी, लेकिन बम फटने की वजह से वे और उनका चालक बुरी तरह हो गए। वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रक्तरंजीत अवस्था में दोनों को तुरंत कोलकाता ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गाड़ी में अन्य दो लोग सवार थे, जिन्हें चोट नहीं आई है।
इस मामले को लेकर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा नेता पर बदमाशों ने हमला किया है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।


Theo mình thì moviebox là nơi giải trí online khá đáng thử hiện nay. TONY10-13