दिल्ली-NCR समेत समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके
- घरों से बाहर निकले लोग
दिल्ली एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत शुक्रवार रात को आए भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। ये झटके रात 10 बजकर 34 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर समेत समूचे उत्तर भारत में महसूस किए गए।
झटके इतने तेज थे कि घबराकर कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप के झटके सिर्फ भारत नहीं बल्कि पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए। ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक ताजिकिस्तान में भारतीय समयानुसार 10 बजकर 31 मिनट पर भूकंप आया। उसका केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर नीचे था। उसके कुछ ही देर के बाद 10 बजकर 34 मिनट पर दूसरी बार भूकंप आया। इसका केंद्र पंजाब के अमृतसर में जमीन से नीचे 10 किलोमीटर था।

- 24 घंटे में दूसरी बार कांपी भारत की धरती
शुक्रवार को ही दिन में राजस्थान के बीकानेर में भी रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बीकानेर से लगभग 420 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में था। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 8:01 बजे सतह से आया था।

Với 888slot , việc đặt cược không chỉ là giải trí mà còn là sự tận hưởng những công nghệ tiên tiến nhất trong ngành công nghiệp iGaming. TONY02-03H
The pick screen puts race, class, and zone choices in one place. a51b4bb6.
Cheat codes are available for players who want to experiment with the game. 78e95dd6.