नेताजी की 125वीं जयंती मनाई गई

झारखण्ड/धनबाद : ज़िले के दक्षिणी टुंडी के आसनडाबर चौक में झारखण्ड ग्रामीण युवा संघ की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई।

 

देश सेवा में उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किया। इस दौरान उनकी जीवनी पर चर्चा की गई तथा सभी ने उन्हें मां भारती के वीर सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी व अविभाजित भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में याद किया।

 

मौके पर समाजसेवी सपन ओझा, भाजपा नेता राजेश सिंह, संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह वीर, डॉ विश्वजीत संजय ओझा, नरेश सोनार, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, अंबिका गोस्वामी, सीताराम मोहली, नरेश दास, मनोरंजन ओझा सहित कई युवा उपस्थित थे।

 

: द न्यूज़ के लिए सुमित कुमार की रिपोर्ट।

1 thought on “नेताजी की 125वीं जयंती मनाई गई

  1. slot 888 hỗ trợ đa phiên bản: web, app iOS, app Android – đồng bộ dữ liệu hoàn toàn, bạn có thể chuyển đổi thiết bị bất kỳ lúc nào. TONY05-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *