पाकिस्तान ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा के पास की फायरिंग

पाकिस्तान ने कठुआ जिले में  अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा के पास की फायरिंग, BSF ने दिया माकूल जवाब
  • BSF ने दिया माकूल जवाब
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों में गोलीबारी की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हीरानगर सेक्टर के पानसर सीमा चौकी क्षेत्र मेंसीमापार से शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई।

हालांकि इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि तड़के तीन बजकर 35 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी लेकिन भारतीय पक्ष में किसी तरह की क्षति की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरनाम और करोल कृष्णा सीमा चौकी क्षेत्रों में भी कुछ मिनट तक गोलीबारी की।

1 thought on “पाकिस्तान ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा के पास की फायरिंग

  1. Tham gia các diễn đàn, nhóm cộng đồng để học hỏi kinh nghiệm thực tế, chiến thuật từ những người chơi đi trước. – Chủ động chia sẻ, cập nhật thông tin mới về xu hướng cá cược, lưu ý và các mẹo hay. – Tận dụng sự hỗ trợ từ đội ngũ chăm sóc khách hàng 188V khi cần thiết. TONY05-09

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *