ब्रेकिंग : शादी का प्रलोभन दे डॉक्टर अपनी महिला कर्मी संग हुआ फरार

images (68)
  • महिला कर्मी के मां ने थाने में दी आवेदन

झारखण्ड/पाकुड़, पाकुड़िया  : ज़िले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली रहेल सोरेन ने काठीकुंड थाना में आवेदन देकर डॉ अब्दुल मजीद अंसारी पर शादी का झांसा देकर बेटी को भगाने तथा अपनी बेटी की सकुशल वापसी की गुहार लगायी है।

 

 

  • क्या है मामला

मामले में रहेल सोरेन पति फरवेल हेम्ब्रम ग्राम बकड़ाबिल (खाकसा) पोस्ट ख़ाकसा, थाना पाकुड़िया, जिला पाकुड़ निवासी ने बताया कि मेरी बेटी एनी हेम्ब्रम ग्राम एरो पोस्ट कोल्हा थाना काठीकुंड जिला दुमका के नंद किस्कू के पुत्र बीनू किस्कु साथ पत्नी के रूप मे वर्ष 2018 से रह रही है। मेरी बेटी दामाद की सहमती से कल्याण विभाग द्वारा संचालित सनमत अस्पताल काठीकुंड में वर्ष 2021 से नौकरी कर रही है। किसी कारणवश बेटी और दामाद के सहमती से वर्ष 2022 से हॉस्पिटल परिसर में ही रह रही थी। 16 फरवरी को मेरे दामाद द्वारा सूचित किया गया कि मेरी बेटी घर एवं हॉस्पिटल में नहीं है।

 

 

खोजबीन करने के पश्चात पता चला कि डॉ अब्दुल मजीद अंसारी जो कल्याण हॉस्पिटल नावाडीह काठीकुंड में डॉ के पद पर कार्यरत है। डॉ ने शादी का प्रलोभन देकर बेटी को भगा ले गया है। डॉ अब्दुल मजीद अंसारी को खोज निकलकर उनके ऊपर शक्त कार्रवाई कर मेरी बेटी को वापस लाने की कृपा करने के लिए काठीकुंड थाना में आवेदन दिया है।

 

 

वही जब इस संबंध में पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय से बात हुई  तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में पाकुड़िया थाना में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

222 thoughts on “ब्रेकिंग : शादी का प्रलोभन दे डॉक्टर अपनी महिला कर्मी संग हुआ फरार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *