चरित्र संदेह पर समाज के ठेकेदारों ने पति-पत्नी का कर दिया मुंडन, चार आरोपी गिरफ्तार

चरित्र संदेह पर समाज के ठेकेदारों ने पति-पत्नी का कर दिया मुंडन, चार आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाडा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला पर समाज के लोगों ने चरित्र सन्देह कर पहले उसके पति का मुंडन किया उसके बाद महिला का मुंडन किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने समाज के 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

दरअसल घटना दमुआ थाना छेत्र की है 19 फरवरी को एक गांव की महिला पर चरित्र सन्देह कुरीतियों का हवाला देते हुए उसके समाज के ही कुछ लोगों ने महिला व उसके पति का मुंडन कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित दम्पति ने दमुआ थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने  शिकायत दर्ज कर समाज के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

छिंदवाडा एएसपी ने बताया कि दमुआ थाना में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी कुछ लोगों के द्वारा महिला और उसके पति दोनों को चरित्र सन्देह को लेकर मुंडन कर दिया गया था। उनकी रिपोर्ट पर थाना दमुआ में 294, 355, 506, 34 चार नामजद और बाकि अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ था। जिसमें जो नामजद चार व्यक्ति है उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है ।

1 thought on “चरित्र संदेह पर समाज के ठेकेदारों ने पति-पत्नी का कर दिया मुंडन, चार आरोपी गिरफ्तार

  1. Ứng dụng nhà cái xn88 có một bộ sưu tập slot game 3D vô cùng đa dạng và hấp dẫn. Những trò chơi này được thiết kế với đồ họa 3D sống động, âm thanh chân thực và các chủ đề phong phú từ phiêu lưu, cổ tích đến các câu chuyện thần thoại. TONY03-18O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *