पश्चिम बंगाल में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
- ममता सरकार ने लिया बड़ा फैसला
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर कर में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की जो कि मध्यरात्रि से प्रभावी होगी। राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि इस कदम से लोगों को ईंधन की कीमतों में वृद्धि से कुछ राहत मिलेगी।
मित्रा ने कहा, ‘‘केंद्र पेट्रोल से कर के तौर पर 32.90 रुपये प्रति लीटर कमाता है, जबकि राज्य को केवल 18.46 रुपये मिलते हैं।
डीजल के मामले में, केंद्र सरकार की कमाई 31.80 रुपये प्रति लीटर है जबकि राज्य के लिए 12.77 रुपये है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने उपकर लगाया है ताकि राज्यों को उनका हिस्सा नहीं देना पड़े, यह ‘‘संघवाद की विशेषताओं के खिलाफ’’ है।
मित्रा ने एक सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार को योजना आयोग को फिर से लाना चाहिए।

Sau vài hôm dùng thử pikashow app download , mình thấy trải nghiệm mobile khá mượt. TONY09-18