एएसआई की फंदे से लटकी मिली लाश, दोनों पैर जमीन पर मुड़े हुए थे
- मामला संदिग्ध : डीएसपी
झारखण्ड/गिरिडीह : नगर थाना में तैनात एएसआई की फंदे से लटकी लाश मिली है। एएसआई के दोनों पैर मुड़े हुए जमीन पर थे। एएसआई यहां ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे मकान में रहते थे।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदिग्ध परिस्थितियां होने की वजह से पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एएसआई की पहचान 40 साल के विजय तिर्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय मूल रूप से गुमला जिला के रहने वाले थे।
फिलहाल, वे अपने मकान में अकेले रह रहे थे। उनके चार बच्चे और पत्नी गुमला में हैं। घटना की जानकारी उन्हें भी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह काफी देर तक एएसआई के घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने आवाज दी लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी विनोद कुमार रवानी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, एएसआई के परिजन को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Đăng ký tài khoản tại nhà cái XN88 hôm nay để nhận ngay 150.000 VNĐ tiền cược miễn phí. Cơ hội trải nghiệm các siêu phẩm mà không cần nạp vốn. TONY06-16