ब्रिटेन ने पीएम मोदी को दिया G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता

ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को जी 7 बैठक का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया, जिसकी अध्यक्षता 13-15 जून तक ब्रिटेन द्वारा की जाएगी।बता दें कि जी 7 शिखर सम्मेलन, 11-13 जून 2021 को कॉर्निवाल में आयोजित किया जाएगा।

 

जानकारी के मुताबिक,ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण कोरिया को इस साल के जी 7 के लिए अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया है।

 

गौरतलब है कि बोरिस जॉनसन को इस साल भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था लेकिन ब्रिटेन में बढ़ते कोरोना के मामलों और नए राष्ट्रीय लॉकडाउन के मद्देनजर जॉनसन ने पीएम मोदी से भारत का दौरा नहीं करने पर खेद जताया था।

2 thoughts on “ब्रिटेन ने पीएम मोदी को दिया G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *