पाकुड़ में एसीबी की टीम ने जनसेवक को घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा

IMG_20250429_195742

 

झारखण्ड/पाकुड़ : ज़िले में एसीबी की दुमका से आई टीम ने मंगलवार के अपराह्न में सदर ब्लॉक पाकुड़ के एक जनसेवक वतन कुमार दास को ₹10000 नगद घूस लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है।

 

करीब आधे दर्जन से अधिक एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी सादे लिवास में पाकुड़ ब्लॉक के सामने एक चाय की दुकान पर जमे थे। करीब 3:30 बजे डीएसपी मोनू कुजूर के नेतृत्व में टीम ने जनसेवक वतन कुमार दास को शिकायतकर्ता से सिंचाई कूप निर्माण के नाम पर ₹10000 रुपए ले रहा था, इसी दौरान वतन कुमार दास को पैसे के साथ एसीबी की टीम ने धर दबोचा।

वृद्धा महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला

 

एसीबी की टीम के अधिकारियों ने उसके घर पर भी छापा मारा पर घर से कोई रकम बरामद नहीं हुई। टीम करीब 4:30 बजे जनसेवक को हिरासत में लेने के बाद दुमका के लिए रवाना हो गई।

 

वहीं छापेमारी में आए डीएसपी मोनू कुजूर ने बताया कि जनसेवक के द्वारा जम शेरपुर पंचायत में मनरेगा सिंचाई के निर्माण के नाम पर पैसे की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता से ₹20000 की मांग की गई थी। ₹20000 में ₹10000 आज देने के दौरान जनसेवक को रंगे हाथ पकड़ा गया।

229 thoughts on “पाकुड़ में एसीबी की टीम ने जनसेवक को घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *