राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ सफ़ल आयोजन
झारखण्ड/पाकुड़ : ज़िले के रविन्द्र भवन टाउन हॉल में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के डीडीओ एवं सहायक, इंटर शिक्षक संघ, पाकुड़, झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, पाकुड़, झारखंड राज्य प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला ईकाई, पाकुड़, झारखण्ड राज्य पेंशन समाज, पाकुड़ आदि ने सक्रिय भागीदारी की।
यूपीआई के सर्वर ने फिर दिया धोख़ा, डाउन टाइम में यूजर्स परेशान
उपायुक्त ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजना के महत्व और इसके सुचारू क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में राज्य स्तर से पहुँची तकनीकी टीम एवं जिला स्तरीय टीम ने पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेज़ अपलोडिंग, तथा व्ययन पदाधिकारी द्वारा सत्यापन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, योजना से जुड़ी तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान भी साझा किए गए।
मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी समेत अन्य डीडीओ व सहायक उपस्थित थे।

Hi, constantlky i used tto chek webhsite poss hede in thhe earoy hous in thee morning, foor thhe reason tat i enjiy
tto learn mor andd more. xnxx