खुशखबरी: उच्च विद्यालय, बेलडांगा एवं आईटीआई महेशपुर में अध्ययनरत छात्रों को अब मिलेगी छात्रवृत्ति

IMG-20250409-WA0026

 

• जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति ने योजना से आच्छादित करने का लिया निर्णय

झारखण्ड/पाकुड़ : ज़िले के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2024- 25 का जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में राज्य अंतर्गत स्थित विद्यालय/ महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान करने हेतु दो शिक्षण संस्थानों के ऑनलाइन आवेदन की सूची परियोजना निदेशक आईटीडीए पाकुड़ द्वारा ई- कल्याण पोर्टल से प्राप्त कर उपस्थित सभी सदस्यों को दी गई। शिक्षण संस्थानों के नाम उच्च विद्यालय बेलडांगा, पाकुड़ एवं महेशपुर आईटीआई है।

देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबंगज में कल येलो अलर्ट

 

परियोजना निदेशक ने बताया कि उच्च विद्यालय बेलडांगा, पाकुड़ का स्थल एवं अभिलेखीय जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी से कराई गई है। महेशपुर आईटीआई का स्थल एवं अभिलेखीय जांच प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी महेशपुर से कराई गई है।

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ एवं प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी महेशपुर द्वारा जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उच्च विद्यालय बेलडांगा पाकुड़ एवं महेशपुर आईटीआई पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु अहर्ता के अनुरूप पाया गया। उपायुक्त पाकुड़ एवं समिति की उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा जांच प्रतिवेदन अवलोकनोंपरान्त सर्वसम्मति से आवेदित 02 शैक्षणिक संस्थान उच्च विद्यालय बेलडांगा पाकुड़ एवं महेशपुर आईटीआई को अनुमोदन देने हेतु निर्णय लिया गया।

आगामी 21 अप्रैल तक पाकुड़ ज़िले में लागू रहेगा धारा-144

 

उपायुक्त के द्वारा परियोजना निदेशक आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी पाकुड़ को नव आवेदित उक्त 02 संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

219 thoughts on “खुशखबरी: उच्च विद्यालय, बेलडांगा एवं आईटीआई महेशपुर में अध्ययनरत छात्रों को अब मिलेगी छात्रवृत्ति”

  1. What’s uup all, hhere evey onee is sharing thbese know-how, thdrefore it’s fastiduous to reaad his webpage, annd I used too goo to ssee
    this blg egery day. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *