आज से महंगा हुआ Tool Tax, जानें कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी
झारखण्ड/राँची : राज्य में हाईवे पर चलना आज (एक अप्रैल) से महंगा हो गया एनएचआई अथॉरिटी ने आज से टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है अब हर टोल पर 10-15 रुपये तक अधिक टैक्स देना पड़ेगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रांची-पटना हाईवे पर कार चालकों को ओरमांझी के पास पुंदाग टोल प्लाजा पर एक तरफ का अब 125 रुपये के बदले 130 रुपये देने पड़ेंगे. 24 घंटे के भीतर वापस लौटने पर पहले कुल 190 रुपये देने पड़ते थे, अब 195 रुपये देने होंगे।
ब्रेकिंग : साहिबगंज में भीषण रेल हादसा, दो मालगाड़ियों की टक्कर के बाद लगी आग
ऐसा नहीं है कि बढ़े टोल टैक्स सिर्फ कार मालिकों को ही देने पड़ेंगे. बस, ट्रक, छोटे व्यवसायिक वाहन सबके टैक्स में बढ़ोतरी हुई है।
हल्के व्यवसायिक वाहनों को 205 रुपये की जगह 210 रुपये लगेंगे। वहीं 24 घंटे के भीतर वापसी पर 305 की जगह 315 रुपये टैक्स के रुप में देने होंगे। इसी तरह बस व ट्रक से एक तरफ का 440 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 665 रुपये देने पड़ेंगे।
दुनिया से घबराई #Ghibli, जानें ऑल्टमैन को क्यों कहना पड़ा, “मेरी टीम को सोने दो”
व्यवसायिक वाहनों पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। बढ़े टोल टैक्स की कीमत उस पर ढ़ोये जाने वाले सामान की कीमत को बढ़ायेगा।
इसी तरह रांची जमशेदपुर रोड पर बुंडू में स्थित टोल प्लाजा, रांची पलामू रोड पर बेड़ो टोल प्लाजा और रांची से धनबाद जाने वाले रोड में गोला, जैनामोड़ व बोकारो बाईपास में बने टोल प्लाजा पर भी बढ़ी हुई कीमत की वसूली की जा रही है।
अगर अगर आप रांची से रामगढ़ जा रहे हैं तो करीब 25 किमी टोल वाली सड़क से गुजरेंगे और आपको टोल टैक्स 130 रुपये देने होंगे। मतलब प्रति किमी 5 रुपये से अधिक।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू, जीरो कार्बन उत्सर्जन के अलावा जानें क्या है खासियत
रांची रिंग रोड में मस्ती के लिए घूमने वालों के लिए भी बुरी खबर है। विकास से टाटीसिल्वे के बीच जो टोल प्लाजा है, वहां अब ज्यादा टोल टैक्स चुकाने पड़ेंगे।

Whhen someone writfes aan post he/she kdeps the thought oof a ser iin his/her miund tnat hhow
a user can know it. So that’s whyy this adticle iis outstdanding.
Thanks! xnxx