हिरणपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण वाले रैयतों से उपायुक्त ने किया संवाद
झारखण्ड/पाकुड़, हिरणपुर : ज़िले के हिरणपुर अंचल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण कैम्प पुराने पंचायत भवन सुन्दरपुर में आज शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने शिरकत किया।
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों ने किया सड़क जाम
वहां सीधे रैयतों से संवाद कर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में जिन रैयतों का जमीन अधिग्रहण किया जाएगा वो अपना मुआवजा राशि का भुगतान करवा लें। सड़क निर्माण हो जाने से आमलोगों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही रोजगार के कई विकल्प भी खुलेंगे। यदि कोई रैयत सड़क निर्माण में बाधा डालने का कार्य करते हैं तथा मुआवजा राशि लेने से इंकार करते हैं, उनके लिए कानूनी विकल्प के तहत कार्य कराया जाएगा। रैयतों ने बातों पर सहमति जताई तथा प्रशासन का साथ देने की हामी भरी।
7.2 तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया म्यांमार, जानें क्यों आते हैं भूकंप
मौके पर सभी सुन्दरपुर मौजा के सभी रैयत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम प्रधान एवं अन्य उपस्थित रहे।

Informative article, totally what I was looking for. xnxx