विक्षोभ का असर खत्म होते ही छटे बादल, तापमान गिरा

 

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण शनिवार को मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही शीतलहर शुरू हो गई है। हवा का रुख उत्तरी है और पहाड़ों की नमी को खींच कर ला रही है। इससे रात का पारा गिरना प्रारंभ हो गया है। इस कारण रात का तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

 

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं

न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 9.2 डिग्री रहा। इधर, मौसम साफ हो जाने से तेज धूप निकली। इस कारण दिन का तापमान 0.3 डिग्री चढ़कर 24.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ RK सिंह का कहना है कि मौसम साफ होने के कारण उत्तर से बर्फीली हवा चल रही है।

 

हवा की गति भी तेज हो गई है। शनिवार को हवा की गति 4.1 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इस कारण अगले एक-दो दिन में सर्दी जोर पकड़ेगी और रात का तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। इधर, मौसम में नरमी आने के साथ ही दिन में भी लोग अब ऊनी कपड़े पहनने लगे हैं।

1 thought on “विक्षोभ का असर खत्म होते ही छटे बादल, तापमान गिरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *