डॉक्टर को मरीज से हुआ कैंसर, दुनिया में पहली बार सामने आया चौंकाने वाला मामला

images - 2025-01-05T191148.844

मेडिकल जगत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर को ऑपरेशन के दौरान मरीज से कैंसर हो गया। यह घटना दुनिया में पहली बार हुई है, जिसने मेडिकल कम्युनिटी को हैरान कर दिया है।

 

 

मामला जर्मनी का है, जहां एक 53 वर्षीय सर्जन ने एक 32 वर्षीय मरीज के पेट से दुर्लभ प्रकार के कैंसर का ट्यूमर निकालने के लिए ऑपरेशन किया।

 

डेली मेल की एक खबर के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर का हाथ कट गया, लेकिन तुरंत ही उसे डिसइंफेक्ट कर बैंडेज कर दिया गया।

 

हालांकि, पांच महीने बाद डॉक्टर ने देखा कि जिस जगह पर हाथ कटा था, वहां एक छोटी सी गांठ विकसित हो गई। जांच कराने पर पता चला कि यह गांठ एक घातक ट्यूमर थी और यह उसी प्रकार का कैंसर था जो मरीज के शरीर में पाया गया था।

 

विशेषज्ञों ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह ट्यूमर मरीज के कैंसर से जुड़े ट्यूमर सेल्स के कारण ही हुआ है।

 

 

मेडिकल इतिहास में पहली बार ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने चिकित्सा जगत को हिलाकर रख दिया है। डॉक्टर को अपने ही मरीज से कैंसर होने की दुर्लभ घटना ने विशेषज्ञों के बीच बहस छेड़ दी है।

230 thoughts on “डॉक्टर को मरीज से हुआ कैंसर, दुनिया में पहली बार सामने आया चौंकाने वाला मामला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *