दशमी को लोग पूजा कार्यक्रम में मस्त थे, चोरों ने बंद दुकान में किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Made with LogoLicious Add Your Logo App

Made with LogoLicious Add Your Logo App

 

झारखण्ड/पाकुड़, अमड़ापाड़ा : ज़िले के अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के बाजार स्थित बासमती बर्तन भंडार (भोला बर्तन) प्रो. संतोष प्रसाद भगत में आज तड़के चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने साठ हजार रुपये नकद और लगभग साठ किलो कांसे के बर्तन पर हाथ साफ किया।

 

चोरी की वारदात की शिकायत अमड़ापाड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। सीसीटीवी में दोनों चोर दिख रहें है।

वहीं दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर वारदात को अंजाम देते साफ़ दिख रहें है। दोनों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था।

 

प्रथमदृष्टया सीसीटीवी फुटेज देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे चोरों को पहले से पता था कहां क्या है? दोनों चोर आज तड़के सुबह 2:14 में दुकान के पीछे बने वेंटिलेटर तोड़ कर घुसे और बड़े आराम से सभी कमरों में चहलकदमी करते हुए आंगन में पानी पिया फिर सामने दुकान के कैश काउंटर से कैश निकाला और फिर बोरे में बर्तन भर लगभग 2:42 में निकल गए।

 

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नवपदपस्थित अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी जल्द ही चोरी का उद्भदेन करते हुए चोरों को धर दबोच लेंगे। अब देखना है की ऐसा कितना जल्द होता है?

1 thought on “दशमी को लोग पूजा कार्यक्रम में मस्त थे, चोरों ने बंद दुकान में किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुए चोर”

  1. I’m gone to tell my little brother, that he should also pay a visit this website on regular
    basis to obtain updated from newest information. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *