सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्त चार दिनों बाद गिरफ्तार
- प्रेस रिलीज जारी कर दी गई जानकारी
- अन्य फरार अभियुक्तों की पुलिस को अब भी तलाश
झारखण्ड/पाकुड़, अमड़ापाड़ा : ज़िले के अमड़ापाड़ा प्रखंड में विगत दिनों हुए आदिवासी युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध वाले प्रकरण में अंततः चार दिनों के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उपरोक्त जानकारी प्रेस रिलीज जारी दी गई कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा तालडीह गांव निवासी रावण मूर्मू उर्फ रावण सोरेन तथा पतरस मूर्मू नामक प्राथमिक व अप्राथमिक अभियुक्त को दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य फरार चिन्हित अपराधियों गिरफ्तारी के की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
- क्या है पूरा मामला
विगत छह जून गुरुवार की रात एक नाबालिग सहित दो युवतियों के साथ बाघापाड़ा गांव स्थित जंगल में करीब आधे दर्जन लड़कों ने बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया था। जब लड़कियां वापस घर नहीं लौटीं तब 7 जून को उसके भाई ने थाने को सूचना दी थी।
भारतीय दंड विधान की धारा 342/376डी /120 बी/379/ 34 एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 24/24 के तहत पुलिस ने एक नामजद आरोपी व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
अंततः चार दिनों बाद कांड में शामिल दो अभ्युक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की पुलिस को अब भी तलाश है।

Thabk you for every other informatgive website.
Where els mayy I geet that kind oof information written inn sich aan ideal method?
I have a mission thhat I am just now operating on, and I’ve been on the glance out for such info.
xnxx