बिहार के बलात्कारी बाबा ने आश्रम में बच्ची के साथ किया रेप

baba-rape
  • फरार बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार/भागलपुर :बिहार के एक और बलात्कारी बाबा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महर्षि माही आश्रम में एक 4 साल की बच्ची के साथ बाबा ने रेप किया था।

 

 

बताया जा रहा है कि बच्ची अपने पिता को खोजते हुए घर से 50 मीटर दूर आश्रम चली गई थी, जहां बच्ची को अकेला देख बाबा ने उसके साथ रेप किया। मेडिकल टेस्ट के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

 

 

पुलिस ने शनिवार को आरोपी बाबा को मुंगेर के असरगंज के सैंडिक भवन से गिरफ्तार कर लिया है। उसे भागलपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला नाथनगर प्रखंड के मधूसुदनपुर थाना क्षेत्र का है।

 

 

233 thoughts on “बिहार के बलात्कारी बाबा ने आश्रम में बच्ची के साथ किया रेप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *