क्रॉस कंट्री दौड़ में ब्रेंटियस मरांडी ने मारी बाजी

IMG-20230814-WA0009
  • रंजीत किस्कु दूसरे व अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन
  • दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन के लिए सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०) श्री कृष्णकांत कनवाड़िया ने भी 10 किलोमीटर की दौड़ पुरी की
  • मंच का संचालन रतन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने किया

 

झारखण्ड/पाकुड़ : ज़िले में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ की शुरूआत सोमवार को गांधी चौक पाकुड़ से हुई। इस दौड़ को उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में काफी संख्या में लड़कों, लड़कियां एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से अनुमंडल कार्यालय आकर समाप्त हुई।

 

प्रतिभागियों के साथ उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रुचि बरणवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एच.पी जनार्दनन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास, स्थापना उप समाहर्ता श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रशासक,नगर परिषद श्री कोशलेश यादव, पाकुड़ बीडीओ मो० सफीक आलम,अंचलाधिकारी श्री आलोक वरण केसरी, पाकुड़ एसडीपीओ श्री अजीत कुमार विमल, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज,जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार भी दौड़ में शामिल हुए।

कुल 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान ब्रेंटियस मरांडी ने अर्जित की। इन्होंने 40 मिनट 24 सेकंड में दौड़ पूरी की। वहीं द्वितीय रंजीत किस्कु ने 40 मिनट 42 सेकंड व तृतीय स्थान अभिषेक कुमार ने 40 मिनट 8 सेकंड में पूरी की। वहीं गर्ल्स में संगीता मरांडी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी, तृतीय स्थान रिया कुमारी ने अर्जित की।

 

उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन जिले के लिए सुखद और देश की आजादी के दिन को याद दिलाता है। आने वाले समय में ऐसे आयोजन और बेहतर हो इसको सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा।

मौके पर रुचि बरणवाल ने उपस्थित युवाओं और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकुड़ में यह बहुत बेहतर प्रयास है हमारी कोशिश होगी कि इस दौड़ प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित कराई जाए।

 

मैराथन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। वह इस आयोजन को लेकर काफी खुश थे। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संघों एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी इसका आयोजन किया गया। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले ब्रेंटियस मरांडी को बतौर पुरस्कार साइकिल दिया गया। वहीं अन्य दोनों द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले धावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

 

पुरस्कार वितरण समारोह में सफल प्रतिभागियों को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, रुचि बरणवाल, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया, सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

 

उक्त आयोजन को सफल बनाने में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, रतन सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, राजीव पांडे, विश्वनाथ पंडित, दुर्गा मरांडी,दीपू उपाध्याय, नारायण चंद्र रॉय, रेखा कुमारी, राजेश,भैरव चुंडा मुर्मू, उत्पल कांति सिन्हा।

1 thought on “क्रॉस कंट्री दौड़ में ब्रेंटियस मरांडी ने मारी बाजी

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *