भाजपा ने अब तक इन स्टेडियमों का नामकरण अपने नेताओं के नाम पर किया
- कांग्रेस सरकार की परंपरा को रखा क़ायम
अब तक ज्यादातर स्टेडियमों के नाम राजनेताओं के नाम पर ही रखे जाते रहे है। यह प्रथा आज भी लगातार जारी है। लेकिन अब तक राजनेताओं के नाम पर स्टेडियमों के नाम रखे गए है उनमें ज्यादातर कांग्रेस के ही रहे हैं।
अपने सुना भी होगा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम इत्यादि। लेकिन अब स्टेडियमों का नाम भाजपा के नेताओं के नाम पर भी रखे जा रहे है। इस परंपरा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई थी जब इकाना स्टेडियम का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम कर दिया गया था।
इस परंपरा को आगे करते हुए दिल्ली के फिरोज शाह स्टेडियम का नाम अरुण जेटली के नाम पर किया गया। जबकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नाम पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है।

- नरेंद्र मोदी स्टेडियम
देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया है। अब गुजरात के अहमदाबाद का यह स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस स्टेडियम का उद्घाटन किया। गुजरात का यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है। स्टेडियम में 132000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। अत्याधुनिक सुविधाओं वाला यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। यहां पर 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
बता दें कि 63 एकड़ में फैले हुए मोटेरा स्टेडियम को बनाने में करीब 700 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और यहां पर खास तरह की लाल और काली मिट्टी का इस्तेमाल कर पिच बनाई गई है। जिसकी संख्या 11 है। यानी की मोटेरा स्टेडियम में 11 अलग-अलग पिच हैं।

Theo mình thì cricfy cricket facts app khá phù hợp cho những ai muốn tìm nơi giải trí online có giao diện đơn giản. TONY10-13