नगर निकाय चुनाव : सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में भाजपा का सूपड़ा साफ !
- कांग्रेस की बल्ले-बल्ले
चंडीगढ़ : दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन का सबसे ज्यादा घाटा भाजपा और आम आदमी पार्टी को हुआ है। पंजाब के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को भारी जीत मिली है। जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) दूसरे पायदान पर है। इतना ही नहीं शिअद से अलग होकर अपना पहला चुनाव लड़ रही भाजपा को दिग्गजों के इलाकों में भी हार का सामना करना पड़ा।
गुरदासपुर से सांसद सनी देओल के क्षेत्र में भी भाजपा को निराशा ही हाथ आई। 29 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। यहां पर विरोधियों का सूपड़ा साफ हो गया है। गुरदासपुर के अलावा पठानकोट, बठिंडा, कपूरथला में भी भाजपा को काफी नुकसान हुआ है।
- बठिंडा में रचा इतिहास
किसान आंदोलन के चलते कांग्रेस को बठिंडा में भी रिकॉर्ड जीत हासिल हुई है। कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह ने बताया कि बठिंडा में पहली बार कांग्रेस का मेयर बनेगा। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी। इसके अलावा कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा साफ। जल्द देश भी पंजाब की राह पर चलकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा का सूपड़ा साफकर देश को नफरत और झूठ की राजनीति से मुक्त करेगा। क्योंकि अब किसान की आवाज ही देश की आवाज है।
पंजाब में भाजपा साफ।
जल्द देश भी पंजाब की राह पर चल कर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत भाजपा का सूपड़ा साफ कर देश को ‘नफरत और झूठ’ की राजनीति से मुक्त करेगा।
कयोंकि अब किसान की आवाज़ ही देश की आवाज़ है !
— Rohan Gupta (@rohanrgupta) February 17, 2021

Điều tôi thích ở đăng nhập hb88 là có nhiều trò chơi phù hợp với nhiều phong cách giải trí khác nhau. TONY06-16