आरएसएस प्रमुख नौ फरवरी से पांच दिवसीय बिहार यात्रा पर

आरएसएस प्रमुख नौ फरवरी से पांच दिवसीय बिहार यात्रा पर, सेवा सदन के शिलान्यास कार्यक्रम में लेंगे भाग
  • सेवा सदन के शिलान्यास कार्यक्रम में लेंगे भाग

पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत बिहार की पांच दिवसीय यात्रा पर नौ फरवरी को यहां पहुंचेंगे। वह पटना और मुजफ्फरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। संगठन के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अपने प्रवास के दौरान संघ प्रमुख दक्षिण बिहार के संघ के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

 

 

 

उन्होंने बताया कि भागवत 11 फरवरी को यहां एम्स के पास एक सेवा सदन के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. हेडगेवार मेमोरियल समिति द्वारा बनाए जा रहे सेवा सदन में रोगियों के ठहरने की सारी व्यवस्थाएं होंगी और इसके लिए रोगियों से नाममात्र का शुल्क लिया जाएगा।

 

 

सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख अगले दिन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे और 13 फरवरी को कलमबाग चौक पर संघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बिहार की तीन दिवसीय यात्रा की थी, जिस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (एबीकेएम) की पहली क्षेत्रवार बैठक की अध्यक्षता की थी।

 

 

 

आरएसएस ने एक ही स्थान पर राष्ट्रीय स्तर की बैठक करने की बजाय एबीकेएम की क्षेत्रवार बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है।

1 thought on “आरएसएस प्रमुख नौ फरवरी से पांच दिवसीय बिहार यात्रा पर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *