नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने INS द्वारका का किया दौरा, सुरक्षा पहलुओं का लिया जायजा

अहमदाबाद : नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को गुजरात के ओखा में भारतीय नौसेना के अग्रिम संचालन अड्डे (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस), आईएनएस द्वारका का दौरा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुजरात में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एडमिरल सिंह को गुजरात, दमन और दीव (जीडी एंड डी) नौसेना क्षेत्र से संबंधित समुद्री संचालन और सुरक्षा पहलुओं के बारे में गुजरात, दमन और दीव के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग द्वारा जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि नौसेना प्रमुख ने जीडी एंड डी क्षेत्र द्वारा तटीय निगरानी कदमों का भी जायजा लिया और वह नौसेना स्टेशन ओखा और अन्य इकाइयों के कर्मियों से भी मिले। एडमिरल सिंह ने गुजरात, दमन और दीव क्षेत्र के कर्मियों और परिवारों को नववर्ष की बधाई भी दी।

2 thoughts on “नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने INS द्वारका का किया दौरा, सुरक्षा पहलुओं का लिया जायजा

  1. 66b có mục “Hướng dẫn cho người mới” dạng video ngắn – học cách chơi slot trong 3 phút, dễ hiểu, dễ áp dụng ngay. TONY02-21

  2. Tốc độ tải trang nhanh và không bị chặn là ưu điểm lớn nhất của 188V . Bạn có thể truy cập mượt mà trên cả điện thoại và máy tính. TONY06-16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *