चंद्रवंशी समाज को संगठित करना ही हमारी पहली प्राथमिकता : सुदेश
झारखण्ड/धनबाद (ब्यूरो, राजेन्द्र वर्मा) : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार चंद्रवंशी जी ने हजारीबाग निवासी सुदेश कुमार चंद्रवंशी जी को महासभा का झारखण्ड प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व धनबाद जिला अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि सुदेश जी एक कर्मठ एवं सामाजिक व्यक्ति हैं। उनके आने से राज्य में समाज संगठित और मजबूत होगा। सुदेश जी ने हमारे संवाददाता को बताया की झारखण्ड राज्य में सामाजिक उत्थान के लिए जो मुझे जिम्मेदारी सौपीं गई है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने यह भी कहा की राज्य के हर जिले के पंचायत स्तर से समाज के लोगों को जोड़कर संगठित करने का काम किया जाएगा।
जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू कर समाज के लोगों को जोड़ने का काम युद्धस्तर से शंखनाद किया जाएगा। यह अभियान जनवरी एवं फरवरी तक चलेगी। मार्च 2021 में राज्य के सभी जिलों में कमिटी के गठन विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हम संगठित होकर अपने अधिकार के लिए नहीं लड़ेंगे तब तक हमें अपना अधिकार नहीं मिलेगा।
अपने अधिकार के लिए संगठित होना ही पड़ेगा। इसके लिए पूरे झारखण्ड राज्य में समाज के लोगों को जागृत कर उनके अधिकारों को बताना होगा।

Tôi rất thích giao diện và nội dung của trang slot365 login TONY06-29