किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए धान रोपने खेत में उतरे डीएओ और बीडीओ

IMG-20250710-WA0028

 

झारखण्ड/पाकुड़, लिट्टीपाड़ा : ज़िले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में बारिश शुरू होने के साथ किसानों के चेहरे से मायूसी हटी है।किसानों ने खेतों में धान रोपाई शुरू कर दी है। किसानों के बीच धान उत्पादन की उन्नत तकनीक विधि को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युजंय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार ने खेतों में उतरकर धान रोपनी की।

 

एनएफएसएनएम (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन) योजना के अंतर्गत गत माह धान प्रभेद SAVA7301 धान बीज सूरजबेड़ा पंचायत के मोहनपुर ग्राम के किसानों के बीच वितरण किया गया था। उन्हीं किसानों के खेत में आज श्री विधि से धान रोपाई की गई जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धान रोपनी कर किसानों को प्रोत्साहित किया।

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी.दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, एनएफएसएम के तकनीकी सहायक चित्तरंजन कुमार, आशा संस्था के मोहन साहा और साबित्री टुडू ने भी धान रोपनी किया। धान रोपनी में काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *