112 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा तीसरा अमेरिकी विमान

images - 2025-02-17T185803.802
  •  इस बार भी लगीं हथकड़ियां

अमृतसर : अमेरिका से निर्वासित 112 अवैध प्रवासी रविवार को भी अमृतसर पहुंचे। अमेरिकी सेना का ग्लोबमास्टर सी-17 विमान रविवार रात करीब 10.20 बजे उनको लेकर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा।

 

 

इन सभी को हथकडि़यां लगाकर अमेरिकी सेना की देखरेख में भारत लाया गया। इसमें पंजाब के 31, हरियाणा के 44 और गुजरात के 33, उत्तरप्रदेश के दो और हिमाचल व उत्तराखंड के एक-एक युवा शामिल हैं।

 

विमान के लैंड होने के बाद सभी को एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद भारत के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

 

 

एयरपोर्ट पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह तीन बजे के बाद वे बाहर आए। उनको पुलिस की देखरेख में गाड़ियों में बिठाकर रवाना किया गया।

 

ज्ञात हो कि इससे पहले शनिवार को भी 116 भारतीय अमृतसर लौटे थे, जिनमें 33 हरियाणा के थे। दूसरी ओर, डिपोर्ट होकर आए सभी लोगों को परिवार भी एयरपोर्ट के बाहर बैठे पूरी रात अपनों से मिलने का इंतजार करते रहे। उन सभी का कहना है कि लाखों रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था। अब यह डर सता रहा है कि जो कर्ज लिया था। उसे कैसे चुकता किया जाएगा?

बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में 2 भाई गिरफ्तार

शनिवार को लौटे पंजाब के 33 युवाओं में से सबसे ज्यादा पंजाब से सटे जिलों से ही हैं। सबसे ज्यादा करनाल जिले के आठ, कैथल के सात, कुरुक्षेत्र के तीन, अंबाला के चार, यमुनानगर, पंचकूला व पानीपत से दाे-दो, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत व जींद से एक-एक युवक अमेरिका से लौटे हैं।

 

 

  • 33 युवाओं में एक पॉक्सो एक्ट का आरोपी
  • अमृतसर से ही गिरफ्तार

शनिवार को अमेरिका से डिपोर्ट अवैध प्रवासी भारतीयों में कुरुक्षेत्र के पिहोवा का साहिल वर्मा भी शामिल है। पुलिस को वह पॉक्सो और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ 14 मई, 2022 को दर्ज मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि साहिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी सभी 32 युवाओं को उनके घर भेज दिया गया है।

ब्रेकिंग : यूक्रेन के परमाणु रिएक्टर पर हुआ हमला, युद्ध के और गम्भीर होने की संभावना

 

  • ट्रैवल एजेंट और बिचौलिये होंगे गिरफ्तार

दूसरे व तीसरे जत्थे में डिपोर्ट किए गए सभी युवाओं पर हरियाणा की एसआईटी के निर्देश लागू होंगे। निर्देशों के तहत जिला पुलिस सभी के घर जाकर उनकी शिकायत दर्ज करेगी। जिस ट्रैवल एजेंट और बिचौलियों ने युवाओं को डंकी रूट से अमेरिका भेजा था, उनको जिला पुलिस गिरफ्तार करेगी। पहली जत्थे में अमेरिका से निर्वासित 34 लोगों में मात्र 8 ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि 26 ने शिकायत देने से मना कर दिया। दूसरे जत्थे में हरियाणा के 33 लोग आए हैं।

295 thoughts on “112 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा तीसरा अमेरिकी विमान”

  1. I think this iss amlng the most significant information ffor me.
    And i am glad reading ylur article. But wanna remark on few general things,
    The site style iis ideal, thhe articles is reeally great :
    D. Good job, cheers xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *