दूसरे चरण के चुनाव में सपा ने 10 प्रत्याशी उतारे, भाजपा और झामुमो के बीच कहीं ये न मार ले बाज़ी

IMG-20241117-WA0000
  • गठबंधन के तहत हिस्सेदारी न मिलने पर अकेले ही ठोकी ताल
  • राज्य की पांच सीटों पर सपा बहुत मजबूती से लड़ रही : दिनेश यादव

झारखण्ड/पाकुड़ : सपा (समाजवादी पार्टी) ने झारखण्ड के विधानसभा चुनाव में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

 

कल पाकुड़ एवं महेशपुर के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के झारखण्ड राज्य प्रभारी व्यासजी गोंड ने गठबंधन पर सपा को उचित सम्मान न देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि यहां भी अब मध्य प्रदेश जैसा हाल होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

 

मध्य प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र की तरह ही इंडिया गठबंधन के दलों ने झारखण्ड में भी सपा को कोई सीट नहीं दी। हरियाणा के चुनाव में तो सपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे, लेकिन महाराष्ट्र के बाद अब झारखण्ड में भी अपने प्रत्याशी दे दिए हैं।

 

वे बताते हैं कि ऐन वक्त पर उन्हें सीटें देने से इन्कार किया गया। झामुमो ने पहले कहा कि कांग्रेस के कोटे में से सपा सीट ले। कांग्रेस से बात की तो उसने भी कह दिया कि उसे अपने कोटे से राजद को सीटें देनी पड़ रही हैं। इस टालमटोल के चलते पहले सपा को आश्वासन मिले, लेकिन अंतत: उसके हाथ कुछ नहीं आया।

 

दूसरे चरण की 10 सीटों में पाकुड़ (अकील अख्तर), महेशपुर (दाऊद मरांडी), जरमुंडी (अमरेंदर यादव), राजमहल, बोरयो, सारठ, जमुआ, निरसा, टुंडी और बाघमारा से प्रत्यशी मैदान में हैं।

 

वहीं कल चुनाव प्रचार के दौरान सपा के झारखण्ड सचिव दिनेश यादव ने कहा कि राज्य की पांच सीटों पर सपा बहुत मजबूती से लड़ रही है। उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। राज्य की जनता इस बार किसी के बहकावे में नहीं आयेगी। इस बार उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। इसलिए इस चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत हिस्सेदारी न मिलने पर अकेले ही ताल ठोक दी है आगे जो जनता जनार्दन का फ़ैसला होगा।

 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, जरमुंडी प्रत्यशी (अमरेंदर यादव), रहीश अंसारी, अभिनव श्रीवास्तव युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष, देवास यादव, रामदेव यादव प्रदेश प्रवक्ता व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *