ऑलटाइम हाई : बाजार पहली बार पहुंचा 400 लाख करोड़ के पार
बीएसई (BSE) में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार सुबह 401.10 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर (all time high) पर पहुंच गया। यह पहली बार है, जब बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 400 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
- सेंसेक्स रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 425.62 अंक उछलकर 74,673.84 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाजार में तेजी की बदौलत बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 4,01,16,018.89 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले साल जुलाई में 300 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंच गया था।
- इन शेयरों में रही लाभ-हानि
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, मारुति, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, पॉवर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ऐक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। विप्रो, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों को नुकसान हुआ।
- एशियाई व अमेरिकी बाजारों में
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मुख्यत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.93 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,659.27 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे थे।
(भाषा)

Artticle writing iis also a excitement, if yoou bbe acquainted
with afterward you can write otherwise iit iss coplicated to write.
auroravpn