राजस्थान: चार निगमों में कांग्रेस के महापौर, दो में भाजपा की बल्ले-बल्ले
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव मंगलवार को हुआ। सत्तारूढ़ कांग्रेस चार निगमों में अपने महापौर बनाने में सफल रही है जबकि दो निगमों में भाजपा के उम्मीदवार जीते।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर के जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस की दिव्या सिंह को हराया जबकि जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर जीतीं। यहां भाजपा की कुसुम यादव दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह जोधपुर शहर के जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की कुंती परिहार महापौर चुनी गयी हैं। यहां भाजपा की संगीता सोलंकी दूसरे स्थान पर रहीं। जोधपुर दक्षिण में भाजपा की वनिता सेठ महापौर बनी हैं। यहां कांग्रेस की पूजा पारीक दूसरे स्थान पर रहीं। कोटा उत्तर नगर निगम के महामौर चुनाव में कांग्रेस की मंजू मेहरा ने बाजी मारीं। उन्होंने भाजपा की संतोष बैरवा को हराया। वहीं कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के राजीव अग्रवाल ने भाजपा के विवेक राजवंशी को हराया।
उल्लेखनीय है कि राज्य के नवगठित नगर जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण में कुल 560 वार्डों के लिए हाल ही चुनाव हुआ। कांग्रेस को जोधपुर उत्तर व कोटा उत्तर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिला, वहीं भाजपा जयपुर ग्रेटर और जोधपुर-दक्षिण नगर निगम में बहुमत हासिल कर पाई हैं। कोटा दक्षिण तथा जयपुर हेरिटेज में महापौर बनाने में निर्दलीय पार्षदों की बड़ी भूमिका रही। इन सभी नगर निगमों में उप महापौर का चुनाव 11 नवंबर को होगा।
कोटा में महापौर के चुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई गयी। उन्होंने ट्वीट किया कि कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पत्रकारों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।
कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पत्रकारों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ । मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) November 10, 2020

deegarciaradio.com trở thành địa điểm giải trí trực tuyến hàng đầu của rất nhiều hội viên trong giới cá cược online bởi mang lại thế giới săn thưởng sự mới mẻ, đặc sắc. xn88 Anh em khi tham gia sẽ được trải nghiệm từng cung bậc cảm xúc khác nhau. TONY03-01H